फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जल प्रलय में भद्रवाह के देवेंद्र की मौत, उस दिन पत्नी से फोन पर कही थी ये बात

Mon, 15 Feb 2021 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी और बेटी के साथ देवेंद्र, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली में सात फरवरी को आई जल प्रलय में भद्रवाह के सेरी के भाड़ा निवासी देवेंद्र सिंह कोतवाल (36) की भी मौत हो गई। सात दिन बाद मलबे से उनका शव बरामद किया गया। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद से परिवार बेटे के लापता होने की सूचना से सदमे में थे। देवेंद्र चमोली स्थित तपोवन टनल में कार्यरत था। शव मिलने की सूचना के बाद उसकी पत्नी मीनू देवी (26) बेसुध हो गई। पांच वर्षीय बच्ची सभी को रोता देख खुद भी रोने लगी। देवेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
chamoli disaster - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार हादसे वाले दिन ही सुबह दस बजे देवेंद्र की पत्नी से बात हुई थी। उसने बताया था कि अभी टनल से बाहर आया है और कुछ देर बाद वापस जाना है। वही आखिरी फोन था और उसके बाद उससे फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन फोन बंद आ रहा था।

 
विज्ञापन

3 of 5
चमोली हादसा - फोटो : पीटीआई
67 वर्षीय मां भगवाना देवी अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रही थी परंतु जैसे ही शव मिलने की खबर मिली तो वे बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिजनों के अनुसार देवेंद्र पहले भी वहां काम कर चुका था और अभी कुछ ही दिन पहले उसकी तैनाती वहां पर हुई थी 16 दिन पहले ही उसने इस स्थान पर कार्य करना शुरू किया था।

 

4 of 5
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
शव को डोडा तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सरकार से की बात
केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने उत्तराखंड सरकार तथा एनडीआरएफ से बात कर देवेंद्र के शव को डोडा तक पहुंचाने का प्रबंध कराया। सिंह ने बताया कि हरिद्वार के एसडीएम से बात कर शव को घर तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chamoli disaster - फोटो : अमर उजाला
साथ ही शव लाने के लिए वाहन का इंतजाम भी कराया। सिंह ने बताया कि जल प्रलय में मारे गए देवेंद्र सिंह के परिवार के साथ पूरी सहानुभूति है। प्रशासन ने शव को घर तक पहुंचाने के लिए सभी उचित प्रबंध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें