फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार वार्डों में 85 लाख होंगे खर्च, 20 हजार लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के चार वार्डों में 85 लाख की लागत से नालों की सफाई समेत अन्य कार्य होंगे। नगर निगम की ओर से टेंडर जारी कर दिए है। यदि समय से निर्माण कार्य पूरे हुए तो करीब 20 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कई इलाकों में लोग जर्जर सड़कों और बदहाल जल निकासी से परेशान हैं। इसे लेकर कई बार निगम में पार्षद आरोप-प्रत्यारोप लगा चुके हैं। इन सबके बीच आयुक्त की ओर से कार्यों को लेकर मंजूरी दी गई। इसमें नालों की सफाई और सीसी रोड के निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए टेंडर 30 जुलाई तक अलॉट होंगे। वार्ड-1 में 27.34 लाख से जल निकासी के लिए नाले और नालियों का निर्माण होगा। वार्ड-4 में जैन बाजार सहित अन्य नालों की सफाई के लिए 27.44 लाख खर्च होंगे। वार्ड-नौ में करन नगर और प्रवेश द्वार सहित अन्य निर्माण कार्य 27.70 लाख से पूरे होंगे। वार्ड-71 में नाले की सफाई 2.96 लाख से करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें