ज्यौड़ियां। विधायक मोहन लाल ने आज भलवाल ब्राह्मणा ब्लॉक की देवीपुर पंचायत में 28 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों में महत्वपूर्ण गलियां, टाइलें, पुलिया और सार्वजनिक प्लेटफार्म शामिल हैं, जो स्थानीय जनता के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर बीडीओ भलवाल ब्राह्मणा संदीप गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भलवाल ब्राह्मणा नीरज शर्मा, पूर्व सरपंच देविपुर गणेश दास, पूर्व सरपंच गुढ़ा जागीर वीरेंद्र कुमार, रविंदर सिंह, मण्डल अध्यक्ष सोहाल-सुंगल शमशेर भगत, वकींदर सिंह, सतीश, रत्तन लाल, मदन लाल उपस्थित रहे।
विधायक ने इस घोषणा की कि बाबा कत्तो देव स्थल पर सामुदायिक भवन के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पूर्व सरपंच गणेश दास ने कहा कि ये कार्य पंचायतवासियों को बड़ी राहत देंगे। उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना की भी मांग रखी।