फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के जमाने में वन विभाग ने तैयार किए पैदल रास्ते

विज्ञापन
सियाड़ बाबा से लोदरा जाने वाले ट्रैक पर बैठने के लिए बनाए गए बेंच। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। सुला पार्क से नगर के भीमगढ़ किले तक और तलवाड़ा के सियाड़ बाबा से लोदरा तक वन विभाग ने पैदल ट्रैक तैयार किए हैं। इन पैदल रास्तों को बैठने की सुविधा के साथ बनाया गया है। वीरवार को इन दोनों ट्रैकों का लोकार्पण डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग ने किया।
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि गांवों तक पहुंचने के लिए बुजुर्गों के तैयार किए पैदल रास्तों का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है। इन रास्तों को फिर से बनाकर इस संस्कृति को बचाने का प्रयास वन विभाग कर रहा है। साथ ही इन रास्तों पर बैठने की सुविधा भी दी गई है, ताकि ग्रामीण यहां विश्राम भी कर सकें।
डीएफओ ज्योत्सना सरकार ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य इन ट्रैकों के जरिये ग्रामीणों को पैदल रास्ता उपलब्ध करवाना है। साथ ही रास्तों पर वनों को बचाने का संदेेश भी दिया जा रहा है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए कहा गया है, ताकि जंगलों को सुरक्षित किया जा सके। कई स्थानों पर पौधे भी लगाए गए हैं। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष पवन कुमार बनाथिया, सरपंच गौतम शर्मा, देव राज खजूरिया, पार्षद अमित शर्मा व विरेंदर शर्मा, भाजपा के जिला प्रधान शील मगोत्रा, डॉ. सुखदेव शर्मा, आदि मौजूद रहे।

सुला से भीमगढ़ ट्रैक पर बनाए गए लकड़ी व धासफूस के शेड़।- फोटो : REASI

सुला से भीमगढ़ फोर्ट ट्रैक का उदघाटन करते हुए ड़ीड़ीसी चेयरमैन,ड़ीएफओ व अन्य।- फोटो : REASI

सियाड़ बाबा से लोदरा तक के पैदल ट्रैक का उदघाटन करते हुए ड़ीड़ीसी चेयरमैन,ड़ीएफओ व अन्य।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें