फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पूर्व की तर्ज पर होगा जम्मू कश्मीर का विकास, यहां भी दोहराई जाएगी वो विकास गाथाः जितेंद्र सिंह

Tue, 11 Feb 2020 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि उत्तर पूर्व राज्यों की तर्ज पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख का विकास केंद्र सरकार करेगी। नई दिल्ली में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच सालों में उत्तर पूर्व राज्यों का करीब 30 से 35 बार दौरा किया। जम्मू कश्मीर को भी वह वैसे ही प्राथमिकता दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व विकास के मॉडल के तौर पर देश में उभरा है। नए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी इस विकास गाथा को दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में पंचायत, स्थानीय निकाय और बीडीसी के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें