फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बसंतर दरिया पर नया पुल तैयार, सरपट दाैड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
-जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जाम की समस्या होगी दूर
विज्ञापन

-क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी मजबूती
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में बसंतर दरिया पर बनाया गया पुल अब पूरी तरह तैयार हो गया है। बुधवार से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पुल के शुरू होने से जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
नया पुल बनने से क्षेत्र में यातायात पहले के मुकाबले अधिक सुगम हो गया है। बसंतर दरिया पर पहले बनाए गए पुल पुराने हो गए थे। इन पर जाम की समस्या रहती थी। अब हाईवे के निर्माण के चलते तीसरे पुल के बन जाने से दैनिक आवागमन आसान होगा। पुल के शुरू होने से वाहन चालक काफी राहत महसूस कर रहे हैं। कई लोग पुल पर खड़े होकर फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल के बनने से इलाके के विकास को भी नई गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल खुलने से जम्मू-पठानकोट हाईवे पर ट्रैफिक और दुर्घटनाओं की समस्या कम होने की उम्मीद है। इस नए तीसरे पुल का निर्माण 46 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। परियोजना पर काम जून 2025 में शुरू किया गया था। एक साल के भीतर इसे पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें