विधायक ने भवन का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। बाल हायर सेकेंडरी स्कूल थन्नामंडी को जल्द नया भवन मिलेगा। इसके निर्माण के लिए यूटी केपेक्स बजट के तहत 1.50 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। विधायक मुजफ्फर इकबाल खान ने वीरवार को भवन निर्माण के लिए आधारधिला रखी।
विधायक ने स्कूल को एक गौरवशाली विरासत वाला संस्थान बताया जिसने कई विद्वान, अधिकारी और सम्मानित हस्तियां पैदा की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नया भवन न केवल जगह की कमी को दूर करेगा बल्कि शैक्षणिक उत्कृष्टता और सह-पाठ्यक्रम विकास के लिए नए अवसर भी पैदा करेगा। इस माैके पर स्कूल के प्रिंसिपल जावेद इकबाल रैना, जेपीओ सलीम नौशाद रैना, एईई राणा इकबाल अहमद, अरशद खान भी माैजूद रहे।