फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मट्टू बिरादरी ने दाती के दरबार में नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मट्टू में मनाई अर्धवार्षिक मेल, भंडारा भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में मट्टू बिरादरी ने अर्धवार्षिक मेल धूमधाम से मनाई। बिरादरी के लोगों ने जय दाती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे हवन करवाया गया। पूर्वाह्न 11 बजे बिरादरी की बैठक हुई। इसमें बिरादरी के सदस्य सेवानिवृत सूबेदार सतपाल मट्टु, सूबेदार ओमप्रकाश, पूर्व नायब सरपंच कुलबीर सिंह, पूर्व पंच तरसेम बिल्ला, करनैल सिंह सहित बिरादरी के अन्य लोग शामिल हुए। दोपहर एक बजे जातर की गई। इसके बाद भंडारा लगाया गया। सतपाल मट्टू ने बताया कि बिरादरी दाती के स्थान पर साल में दो बार मेल का आयोजन किया जाता है। ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मेल अरसे से मनाई जा रही है। पहले हमारे बुजुर्ग मेल करते थे और अब हम बुजुर्गों के बताए नक्शेकदम पर चलकर मेल का आयोजन करते हैं। मेल को सफल बनाने में युवा वर्ग का अधिक योगदान रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें