फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोरन से टंगमर्ग तक सड़क का काम फिर से शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद मियां अल्ताफ ने कहा - मुगल रोड टनल का काम सही ट्रैक पर, टेंडर जारी किए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। अनंतनाग-राजोेरी के सांसद मियां अल्ताफ अहमद सोमवार को राजोरी के दौरे पर रहे। उन्होंने कहा कि मुगल रोड टनल का काम सही ट्रैक पर है। आने वाले महीनों में टेंडर जारी किए जाएंगे। लोरान-पुंछ और टंगमर्ग के बीच सड़क बनाने के प्रोजेक्ट पर काम फिर से शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्टों पर वह नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मुगल रोड टनल प्रोजेक्ट बहुत महत्वपूर्ण है। वह व्यक्तिगत रूप से इस प्रोजेक्ट को नियमित रूप से फॉलो कर रहे हैं यह टनल बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन की कश्मीर यूनिट की ओर से बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुंछ के लोरन से घाटी के टंगमर्ग सड़क पर काम बहुत पहले शुरू हुआ था जब वह प्रदेश सरकार में वन मंत्री थे लेकिन कुछ कारणों से काम पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सरकार काम कर रही है और लोगों की समस्याओं को सुलझा रही है। यह भी सच है कि लोगों की समस्याएं काफी बड़ी हैं और अगले कुछ वर्षों में बहुत काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें