-दशकों पुरानी मांग पूरी होने पर लोगों ने विधायक का आभार जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ हवेली विधानसभा के विधायक एजाज अहमद जान ने बुधवार को मंडी तहसील के गांव बटल कोट से गांव बेलाबाला तक की सड़क पर तारकोल बिछाने के काम शुरू करवाया। गांव के पूर्व सरपंच सहित लोगों ने दशकों पुरानी मांग को पूरा करने पर विधायक का आभार जताया।
एजाज अहमद जान ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू डिवीजन में उनकी विधानसभा को सबसे अधिक 36 सड़क प्रोजेक्ट मिले हैं। इनमें से पहली सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवा दिया है। जल्द ही इस सड़क के साथ नाली बनाने का काम भी करवाया जाएगा। इसके लिए पैसा विभाग को मिल गया है। यह काफी ऊंचाई वाला क्षेत्र है। जहां काफी अधिक बर्फ गिरती है। ऐसे में सड़क किनारे नाली बनाना जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से काम की गुणवक्ता पर नजर बनाए रखने का आग्रह किया।