फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उद्योग सुधारों में प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान, देश में पांचवां स्थान

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से सम्मान लेते उद्योग और वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह
विज्ञापन
- कारोबारी सुधार योजना में 25 क्षेत्रों और 434 बिंदुओं पर हुई समीक्षा में प्रदेश रहा आगे
विज्ञापन


- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग समागम में दिया सम्मान





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। उद्योग सुधारों और कारोबार को आसान बनाने की दिशा में जम्मू कश्मीर ने इस वर्ष उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार ने इस प्रदर्शन को देखते हुए जम्मू-कश्मीर को उद्योग समागम 2025 में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उद्योग और वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह ने प्रदेश सरकार की ओर से प्राप्त किया। सम्मान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदान किया।
विज्ञापन






केंद्र सरकार की कारोबारी सुधार कार्य योजना 2024 के तहत पूरे देश में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मूल्यांकन किया गया। इस समीक्षा में 25 सुधार क्षेत्रों और कुल 434 सुधार बिंदुओं को शामिल किया गया। यह मूल्यांकन देश के अब तक के सबसे बड़े प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया अभियान पर आधारित था, जिसमें 5.80 लाख हजार से अधिक कारोबारियों और 1.30 लाख से ज्यादा लोगों के साक्षात्कार शामिल थे। इस व्यापक प्रक्रिया में जम्मू-कश्मीर ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए देश में पांचवां स्थान हासिल किया और शीर्ष हासिल करने वाले प्रदेशों की सूची में शामिल हुआ। प्रदेश ने पांच में से चार महत्वपूर्ण सुधार क्षेत्रों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जम्मू-कश्मीर ने उद्योग माहौल को सरल, पारदर्शी और निवेश अनुकूल बनाने के प्रयासों पर लगातार काम किया है। कार्यक्रम में देशभर से आए उद्योग प्रतिनिधियों, नीति विशेषज्ञों और विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और साझा विकास तथा सहयोग की भावना पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें