फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू गोल्फ कोर्स को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लेकर अाएंगे : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुट्ठी, अहाता अमर सिंह पंजतीर्थी और सरवाल में नवनिर्मित संपदा विभा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू गोल्फ कोर्स को बढ़ावा देने और अधिक टूर्नामेंट करवाने के लिए मेहनत की जाएगी। सरकार इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने और राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर ऊंचा उठाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।
सीएम ने जम्मूतवी गोल्फ कोर्स (जेटीजीसी) को गोल्फरों के लिए एक प्रमुख राष्ट्रीय गंतव्य बनाने की बात दोहराई। वह शुक्रवार को जेटीजीसी में पैराग्लाइडरों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के पूरा होने पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर ने कहा कि जम्मू के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता अटूट है। चाहे वह जम्मू शहर हो, उसके आसपास या जम्मू प्रांत के सबसे दूरस्थ इलाके सरकार का प्रयास न केवल सुरक्षा बल्कि समृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग में टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन जम्मू की गोल्फिंग क्षमता को उस हद तक बढ़ावा नहीं दिया गया है जितना उसे मिलना चाहिए। कहा कि जम्मू में पर्यटन की अपार विविधता है। यहां और अधिक लोगों को लाने, सुविधाओं का और विकास करने और इस क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का पूरा दोहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने जम्मू-गेड़ी बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। कहा कि इस बस का उद्देश्य सरुईंसर-मानसर और सुचेतगढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से संपर्क में सुधार लाना है। मुख्यमंत्री ने कहा जम्मू के पर्यटन को हर मोर्चे पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें