फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रेटर कैलाश में तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश में आमजन की समस्याओं को सुनते नगर निगम आयुक्त डा.देवांश यादव। श्रोत नगर निगम
विज्ञापन
- नगर निगम आयुक्त ने फाउंटेन चौक, ग्रेटर कैलाश पार्क, रॉयल एवेन्यू का किया दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। आगामी दिनों में ग्रेटर कैलाश वार्ड-68 में तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर आयुक्त डाॅ. देवांश यादव से इसके लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने वीरवार को ग्रेटर कैलाश शिव मंदिर, फाउंटेन चौक, पार्क और रॉयल एवेन्यू सहित कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात कर समस्याएं जानीं। नागरिकों ने वार्ड में जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग की। कहा कि नई नालियों के निर्माण, सार्वजनिक पार्क की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। ग्रेटर कैलाश रेजीडेंट्स सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि लंबे समय से इन मांगों को उठाया जा रहा है। डाॅ. यादव ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी विकास कार्य हैं उनकी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें साैंपे ताकि कार्यों को शुरू किया जा सके। माैके पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा, कार्यकारी अभियंता यासिर बशीर किचलू, मुख्य परिवहन अधिकारी धर्मवीर सिंह और स्वच्छता अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें