फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमा पर बनेंगे सामुदायिक बंकर, समा जाएगा पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
- बंकर में मजबूती के अलावा खाने, खेलने और मनोरंजन का होगा इंतजाम
विज्ञापन

- केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी पांच जिलों में तैयार प्रशासन की रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पाकिस्तान की सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में अब सामुदायिक बंकर भी होंगे। इनमें हमले के समय ग्रामीणों को सुरक्षित ठाैर देने में मदद मिलेगी। इन सामुदायिक बंकरों में खान-पान से लेकर बच्चों की पढ़ाई और मनोरंजन तक का इंतजाम होगा, ताकि लंबे समय तक बंकर में रहना पड़े तो किसी तरह की मुश्किल न आए। बड़ी आबादी को राहत देने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने इन बंकरों का डिजाइन बनाया है।
सामुदायिक के अलावा एकल बंकरों के निर्माण की रिपोर्ट भी पांच जिलों के उपायुक्तों ने तैयार की है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय इस निर्माण पर फैसला लेगा। बंकरों के निर्माण पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। इन बंकरों का निर्माण जम्मू, पुंछ, राजोरी, सांबा और कठुआ में किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गृह मंत्री ने पुंछ दौरे के दौरान
दिए थे निर्माण के आदेश
बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पुंछ में प्रशासनिक अधिकारियों को सीमावर्ती इलाकों में अधिक से अधिक बंकर बनाने के निर्देश दिए थे। प्रदेश में बंकर निर्माण के लिए बजट केंद्र सरकार देगी। बंकर की तकनीक और जरूरत का पैमाना स्थानीय प्रशासन को बनाना है। अब रिपोर्ट तैयार होने के बाद केंद्र सरकार बजट जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कटड़ा में जनसभा के दौरान दस हजार बंकरों के निर्माण की बात कही है। अब प्रदेश में केंद्र की मदद से नए बंकरों के निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें