फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के लिए लेह में पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा - घर-घर तक पहुंचाएं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लेह। भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल ने रविवार को लद्दाख में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की रूपरेखा समझाते हुए घर-घर उपलब्धियां पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को सीधे लोगों तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में परिवर्तनकारी शासन के 11 वर्षों का जश्न मनाना है। कौल ने कहा कि लोगों से संवाद करने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा, हमें बदलाव की कहानी को अंतिम मील तक ले जाने वाली आवाज बनना चाहिए। लद्दाख के पार्टी अध्यक्ष फुंचोक स्टैनजिन ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने पार्टी कैडर को लोगों के साथ लगातार संपर्क में रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभियान के हिस्से के रूप में फीडबैक तंत्र मजबूत बनाने के लिए कहा। मौके पर उप मुख्य चुनाव आयुक्त त्सेरिंग अमगचुक, उपाध्यक्ष ग्याल पी नामग्याल, दोरजय अंगचुक, नवांग समस्तन, महासचिव पीटी कुंजांग, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिनचेन डोलकर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें