विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति, वन मंजूरी मिली : राणा
- वन मंत्री बोले - ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा होगा मजबूत
- आर्थिक विकास के साथ पर्यावरणीय मसले होंगे हल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। यह बात वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री जावेद अहमद राणा ने बैठक में कही। कहा कि यह मंजूरी प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विस्तार और आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय मुद्दों को हल करेगी।
स्वीकृत जलापूर्ति परियोजनाओं में भट्टन, केवा, अमरोथी, दरसू गुद्दर व अन्य शामिल हैं। इनके माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। बबेटी में 4जी संतृप्ति परियोजना को भी मंजूरी दे दी गई है। इससे दूरदराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ेगी। 400 केवी एससी दुलहस्ती से किशनपुर ट्रांसमिशन लाइन की री-रूटिंग के काम को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इससे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुचारु बिजली ट्रांसमिशन और बेहतर सुविधा मिलेगी। मंत्री ने अधिकारियों को सतत विकास और बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करने को कहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।