फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सतरायां में 48.48 लाख से संवरेगा खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैडमिंटन कोर्ट बनेगा, वॉलीबाल कोर्ट और कुश्ती अखाड़े पर भी होगी छत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सीमावर्ती क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं देने के लिए सुचेतगढ़ के सतरायां में खेल मैदान का कायाकल्प होगा। इसके लिए 48.48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के तहत बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण होगा। मौजूदा वॉलीबाल कोर्ट की दर्शक दीर्घा और कुश्ती अखाड़े को छत से ढका जाएगा। परिसर में शौचालय और पानी की टंकी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के निर्माण खंड ने परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी है। कार्य को वित्त वर्ष 2026-27 के पूंजीगत बजट में शामिल किया गया है। परियोजना को प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण कार्य छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें