फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब फरवरी से शुरू होगा सड़कों में तारकोल डालने पर काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिसंबर मे कड़ाके की सर्दी के कारण बंद हो गए थे प्लांट
विज्ञापन


- कैनाल हेड, बस स्टैंड रोड, रायपुर सतवारी, बेलीचराना सहित कई इलाकों में बनाई जाएंगी सड़कें


जम्मू। अब फरवरी से लोक निर्माण विभाग सड़कों में तारकोल डालने का काम आरंभ करेगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से कड़ाके की सर्दी के कारण प्लांट बंद हो गए थे। निर्माण कार्यों के लिए टेंडर पहले से जारी किए जा चुके हैं। कैनाल हेड चाैक, बस स्टैंड, रायपुर सतवारी, बेलीचराना, बनतालाब सहित कई इलाकों में सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले बीसी रोड, वेयरहाउस सहित कई सड़कों की हालत में सुधार किया गया था। 26 अगस्त को बाढ़ के कारण ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण वाहन चालकों सहित राहगीरों को आने-जाने में परेशानी आ रही थी। अब मार्च से पहले तारकोल डालने का लक्ष्य रखा गया है जिस पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बारे में मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि फरवरी से तारकोल डाला जाएगा। प्रमुख सड़कों पर मरम्मत कार्य होने से वाहन चालकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें