फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुबाकर मंडी में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुबारक मंडी में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया है। इसके निर्माण से न केवल पर्यटन को गति मिलेगी बल्कि आसपास के लोगों को भी पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।
नगर आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने बताया कि नगर निगम की तरफ से पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एक रणनीति बनाई गई है। ऐसे स्थल जहां पर पर्यटन की दृष्टि से आमजन व पर्यटकों का आवागमन रहता है वहां पर इस समस्या को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में मुबारक मंडी को स्मार्ट सिटी की तरफ से सौंदर्यीकरण कराए जाने का काम तेजी से चल रहा है। इसमेंं एक मल्टीलेवल पार्किंग की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। शहर की 12 और जगहों पर पार्किंग बनाए जाने पर सहमति बन चुकी है। जल्द ही इन जगहों पर भी निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें