फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहली अप्रैल से महिलाएं के लिए सरकारी बसों में फ्री सफर, दिखाना होगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंडक्टर पीओएस मशीन में आधार नंबर दर्ज कर टिकट देने का ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन

- 73 करोड़ रुपये था 2023-24 में बसों का राजस्व
- 50 फीसदी तक जेकेआरटीसी के राजस्व में होगा घाटा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पहली अप्रैल से महिलाएं सरकारी बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। सफर के दौरान उन्हें आधार कार्ड दिखाना होगा, जो उनके लिए टिकट का काम करेगा। परिवहन विभाग ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूर कर ली हैं। विभाग 31 मार्च से पहले तक विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन और स्मार्ट सिटी जम्मू व श्रीनगर की बसों में यह सुविधा मिलेगी। कंडक्टरों को पीओएस मशीन में आधार कार्ड नंबर दर्ज कर टिकट देने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
जेकेआरटीसी के बेड़े में वर्तमान में 488 बसों का संचालन होता है। इनमें अंतर राज्य, अंतर जिला और जिले में ही चलने वाली बसें शामिल हैं। जेकेआरटीसी की बसों में प्रतिदिन 20 हजार यात्री सफर करते हैं, जबकि प्रति वर्ष यह संख्या अमरनाथ यात्रियों को जोड़कर 23.1 लाख तक रहती है। 2023-24 वित्तीय वर्ष में जेकेआरटीसी ने 190.57 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया था। इसमें बसों से 73.16 करोड़ और ट्रकों के परिचालन से 117.40 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया गया। लंबे समय बाद जेकेआरटीसी घाटे से बाहर आई थी। अब महिलाओं के लिए निशुल्क सफर का असर जेकेआरटीसी के राजस्व में पड़ेगा। इसमें 50 फीसदी तक कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बजट में परिवहन के लिए
126 करोड़े रुपये का प्रावधान
सरकार ने बजट में परिवहन के लिए 126 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। इसमें जेकेआरटीसी का हिस्सा काफी कम होगा। ऐसे में जेकेआरटीसी के लिए कम राजस्व में महिलाओं को निशुल्क सफर देना अपने-आप में चुनौती होगी। जेकेआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा कि निशुल्क सेवा कैसे मिलेगा। लखनपुर से आगे भी महिलाओं का सफर निशुल्क होगा यह सब परिवहन विभाग की ओर से जारी होने वाली अधिसूचना से साफ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें