फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दोमाना में 1.34 करोड़ से बनेगा पशु चिकित्सा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक शामलाल शर्मा ने रखी आधारशिला, नाबार्ड के तहत होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। पंचायत रायपुर लोअर दोमाना-ए में पशु चिकित्सा केंद्र बनेगा। नाबार्ड के तहत इस परियोजना पर करीब 1.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वीरवार को जम्मू उत्तर के विधायक शामलाल शर्मा ने इसकी आधारशिला रखी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के कई परिवार पशुपालन और डेयरी से अपनी आय चलाते हैं। ऐसे में स्वस्थ पशुधन उनकी आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार से उसकी उत्पादकता बढ़ेगी और पशुपालकों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। मुख्य पशुपालन अधिकारी जम्मू डॉ. जाहिद सलीम ने कहा कि पशु चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने से क्षेत्र में बेहतर उपचार, रोग प्रबंधन और पशु कल्याण सेवाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें