सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के दौरान अधिकारी
श्रीनगर विकास प्राधिकरण और एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड में समझौता
15 हजार करोड़ की लागत से पांच साल में होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बेमिना के रख गुंड अक्ष में 406 एकड़ में सैटेलाइट टाउनशिप बनेगा। इसके लिए श्रीनगर विकास प्राधिकरण (एसडीए) और भारत सरकार के उद्यम एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड में समझौता हुआ है।
वीरवार को एसडीए के उपाध्यक्ष ओवैस अहमद और एनबीसीसी के कार्यकारी निदेशक संजय गुप्ता ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपये है और यह चरणबद्ध तरीके से पांच वर्षों में पूरी होगी।
इसमें आवासीय भूखंड, विला, अपार्टमेंट, वाणिज्यिक कार्यालय, इनडोर खेल केंद्र व अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी। साथ 200 प्रमुख 5 सितारा रिसॉर्ट शामिल होंगे। परियोजना स्थल पर 45 वर्गमीटर के करीब 3200 किफायती आवास फ्लैट बनाने की भी योजना है।
परियोजना पूरी होने पर यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस मौके पर आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव रवि अरोड़ा और एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपी महादेव स्वामी मौजूद रहे।