फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कमेटी कार्यालय अखनूर का 3.90 करोड़ से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। नगरी कमेटी कार्यालय अखनूर का कायाकल्प होने जा रहा है। इसमें अब शॉपिंग कांप्लेक्स के अलावा कार्यालय को आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। पार्षदों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था होगी। कस्बे के बस अड्डे के पास स्थित कमेटी के कार्यालय के लिए 3.90 करोड़ रुपये सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। इसमें कार्यालय की तीन मंजिला बिल्डिंग, शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा चेयरमैन और पार्षदों के लिए एसी कार्यालय बनाने की योजना है, जिसमें ब्लू प्रिंट भी बनाया गया है। सरकार ने इसके लिए उक्त राशि जारी कर दी है। अब पीडब्ल्यूडी विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

कार्यालय में शॉपिंग कांप्लेक्स बनने के बाद दुकानें आवंटित की जाएंगी। इससे रोजगार बढ़ेगा। इससे पहले कार्यालय में 13 पार्षदों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। सभी को चेयरमैन के रूम में ही बैठना पड़ता है। नई इमारत बनने से स्टाफ और सफाई कर्मचारियों को भी जगह की कमी से निजात मिलेगी। नगर कमेटी के चैयरमैन संजय सराफ ने बताया कि कार्यालय और शॉपिंग कांप्लेक्स के लिए 3.90 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसके लिए जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें