जम्मू। जम्मू में क्लस्टर स्टर पर आदिवासी आदर्श गांव बसाए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को उपायुक्त अंशुल गर्ग ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दी। उन्होंने बैक टू विलेज-3 के कार्यों पर प्रगति समीक्षा के अलावा आदिवासी उपयोजना को विशेष केंद्रीय सहायता के तहत क्लस्टर आदिवासी आदर्श गांवों के लिए डीपीआर को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने हिंदवाल, दूंग, बगानी, सरोटे, धन्नो, उरहाक और खेरी में क्लस्टर मॉडल गांव बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
डीसी ने कहा कि डीपीआर में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, बागवानी, कृषि, डेयरी को बढ़ावा देने, पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास और क्षेत्रों में आदिवासी आबादी के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के प्रावधान की परिकल्पना करनी चाहिए। डीपीआर को दो दिन के भीतर जमा करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैक टू विलेज-3 के तहत संबंधित विभागों को सोमवार तक आवंटित कार्यों को शुरू करने और शेष कार्यों को जल्द निविदा के बाद आवंटित करने को कहा।