जम्मू। शहर में साइकिलिंग ट्रैक बनाने पर काम इसी माह के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। मौजूदा समय में काम के लिए दक्षिण की दो कंपनियों ने आवेदन किया है। शर्तें पूरा करने वाली कंपनी को इसी सप्ताह ठेका दिया जाएगा।
कंपनी का फाइनल चालू सप्ताह में हो जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी से काम आरंभ करने पर कवायद शुरू हो जाएगी। शहर में साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण किया जाना है। इसके तहत शहर में 80 के करीब ठहराव बनाए जाएंगे। यहां से एक जगह से दूसरी जगह के लिए साइकिल सुविधा मिलनी है। पहले चरण में चार हजार से ज्यादा साइकिल चलाई जानी हैं।
परेड में ट्रायल वेस पर तैयार हुआ ट्रैक
लोग कम राशि यानी पांच रुपये में ही एक स्टेशन से दूसरी स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। मौजूदा समय में ऑटो में डेढ़ सौ रुपये और मेटाडोर में 12 से 15 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। प्रोजेक्ट के पहले चरण में सड़कों किनारे साइकिलिंग ट्रैक तैयार होने हैं। परेड में एक ट्रैक पहले ही ट्रायल बेस पर तैयार किया गया है। साइकिल के माध्यम से सुबह सैर करने वाले भी लाभान्वित हो सकेंगे।
शहर में साइकिलिंग ट्रैक पर काम जनवरी माह में शुरू हो जाएगा। साउथ की दो कंपनियों ने आवेदन किया है। शर्तें पूरी करने वाली कंपनी को काम दिया जाएगा। यह पहले सप्ताह में फाइनल कर दिया जाएगा। 15 जनवरी से काम करने की तैयारी है।
- हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट