जम्मू। अब भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया आसान की जाएगी। इसके लिए उप कानूनों को जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। यह बात आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता ने शनिवार को आयोजित बैठक में कही। उन्होंने यूनीफाइड बिल्डिंग कोड पर आम जनता से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों की समीक्षा की।
इस पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इनको आवास और शहरी विकास विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। बैठक में आयुक्त जम्मू नगर निगम, निदेशक शहरी स्थानीय निकाय जम्मू, मुख्य नगर नियोजक जम्मू, मुख्य वास्तुकार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह बताया गया कि इन उप-कानूनों को जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। जिससे भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान और परेशानी मुक्त तरीके से सकेगी।