फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेजिडेंसी, अप्सरा रोड में बिछेगी भूमिगत बिजली केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेजिडेंसी और अप्सरा रोड में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भूमिगत बिजली केबल बिछाई जाएगी। इसके लिए केंद्र से आई टीम ने सर्वे किया है। बिजली निगम ने भी इन दो जगहों में स्मार्ट पोल और भूमिगत केबल बिछाने का सुझाव दिया है। काम इसी साल अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में खंभों में तारों को मकड़जाल है। खराब मौसम में लगातार बिजली गुल होती रहती है, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि इससे पहले भी नरवाल में भूमिगत केबल बिछाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन फंड न मिलने से कंपनी ने काम रोक दिया। अब सर्वे हो चुका है। काम को हरी झंडी मिलने के बाद दोनों रोड अलग ही दिखेंगे। इससे लोगाें को भी काफी सुविधा मिलेगी।
--------
स्मार्ट पोल पर मिलेगी स्ट्रीट लाइट
सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट सुविधा
स्मार्ट पोल लगने से एक ही पोल पर स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट सुविधा मिलेगी। रेजिडेंसी और अप्सरा रोड में 100 से ज्यादा पोल लगाने का प्रस्ताव हैं। दोनों सड़कों में 10 किलोमीटर तक भूमिगत केबल बिछाई जाएगी। इसके लिए बजट स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से स्वीकृत होगा।
विज्ञापन

--------
अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। अब जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। बिजली निगम ने अप्सरा और रेजिडेंसी रोड में काम करने के लिए सुझाव दिया था। इस पर बजट स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जारी होगा।
विज्ञापन

- गुरमीत सिंह, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें