फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत की सूरत बदलने की तैयारी

Tue, 27 Oct 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने मंगलवार को विभिन्न उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने श्रीनगर के ऐतिहासिक स्थलों को पहले से ज्यादा विकसित करने की बात कही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर को मॉडल शहरों की तर्ज पर विकसित करने का ऐलान किया है और अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है।

बैठक में श्रीनगर म्यूनिसिपल कारपोरेशन और श्रीनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि गैर कानूनी निर्माणों और अतिक्रमण को चेक करने के लिए क्या साधन है और इसके साथ स्टाफ की उपलब्धता कितनी है।

यही नहीं, उन्होंने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि जम्मू और श्रीनगर को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए तैयार किया जा सके। यही नहीं, उन्होंने गारबेज को साइंसटिफिक तरीके के साथ नष्ट करने की हिदायतें भी दी है और खासतौर पर शहर को अच्छे से साफ - सुथरा रखने को कहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने अन्य रियासत में चल रहे अन्य विकास प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करने को कहा है। इस मौके पर हाउसिंग एंड अर्बन विकास विभाग के आयुक्त सचिव बिपुल पाठक, श्रीनगर कारपोरेशन के कमिश्नर शौकत अहमद, एसडीए के डायरेक्ट लैंड मैनेजमेंट डा. नसीर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें