फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा चौक में बन रहा चार्जिंग स्टेशन, कचरा उठाने के लिए मिलेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा चौक में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां से ई-रिक्शा चार्ज होकर शहर का कचरा उठाएंगे। बुधवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने जेडीए की जमीन पर चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा। यह काम तीन माह में पूरा किया जाएगा। मेयर ने बताया कि पहले चरण में पुराने शहर में 30 ई-रिक्शा मुहैया करवाएंगे। इसके बाद पूरे शहर में सुविधा दी जाएगी। मौजूदा समय में ऑटो से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। ई-रिक्शा चलने से प्रदूषण कम होगा और रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट पर 22 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह जम्मू शहर को हराभरा रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। मेयर ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाया जा रहा है। इसी तरह शहर के अन्य भागों में भी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
मौके पर हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र जमवाल, स्वच्छ भारत मिशन कमेटी के अध्यक्ष यशपाल शर्मा, सोशल जस्टिस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
तारकोल डालने का काम किया शुरू
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड-39 में तारकोल डालने का काम शुरू करवाया। मौके पर पार्षद राजेंद्र सिंह जमवाल, प्रभात सिंह, बलवंत सिंह और अधिकारी मौजूद रहे। शांतिनगर से एक्सजेंच रोड तक तारकोल डाली जाएगी। मेयर ने शिवनगर और आसपास इलाकों का भी दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने नाले की सफाई और अन्य समस्याओं के बारे में करवाया, जिन्हें मेयर ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें