- राज्यसभा सदस्य खटाना ने वार्ड-74 में सुनीं जनसमस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना और नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने शनिवार को वार्ड-74 बाथिंडी-सुंजवां व आसपास के क्षेत्रों का दाैरा किया।
उन्होंने लोगों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। लोगों ने खराब सड़कों, नालियों की सफाई, गाद निकालने, नए नालों के निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण से जुड़े मुद्दे उठाए। नगर आयुक्त ने बताया कि मानसून को देखते हुए क्षेत्र की ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खटाना ने नगर निगम से जुड़े सभी कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। डॉ. यादव ने स्थानीय लोगों से नालों-नालियों पर अतिक्रमण हटाने, पानी की बचत करने और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग की अपील की।