जम्मू। शहर में पेयजल किल्लत के समाधान के लिए जलशक्ति विभाग योजना तैयार करने में जुट गया है। इस पर प्रस्ताव बनाया जा रहा है। प्रस्ताव में शहर के ट्यूबवेलों को इंटर क्नेक्ट करने की तैयारी है।
ट्यूबवेल के इंटर कनेक्ट होने के बाद पेयजल किल्लत वाली जगह में भी पानी मिल सकेगा। मौजूदा समय में जिन इलाकों में पेयजल किल्लत है, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। सबसे ज्यादा किल्लत गर्मी के मौसम में उठानी पड़ रही है।
ट्यूबवेल इंटर कनेक्ट करने के लिए अलग से पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इसमें एक इलाके से दूसरे इलाके के ट्यूवबेल क्नेक्ट किए जाएंगे। जैसे ही पेयजल किल्लत होगी तो दूसरे ट्यूबवेल से पानी छोड़कर आपूर्ति की जाएगी। इससे इलाके में समस्या नहीं होगी। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी मिलता रहेेगा। अब इस पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद योजना पर काम शुरू होगा और ट्यूबवेल को इंटर क्नेक्ट कर दिया जाएगा।
-------
विभाग ट्यूवबेलों को इंटर कनेक्ट करने के लिए योजना बना रहा है। इससे इलाके में पेयजल किल्लत का समाधान हो जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
-आरके महाजन, एकसईएन, जलशक्ति विभाग
-------
मोटरें न चलने से टैंक खाली
टैंकरों से की पानी की आपूर्ति
जम्मू। शहर में 132 केवी लाइन के ओवरलोड होने के बाद लगने वाले कटों से पेयजल किल्लत गहरा गई है। जलशक्ति विभाग की मोटरें न चलने से टैंक खाली हैं। इससे पानी की आपूर्ति करना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को कुंजवानी, औद्योगिक क्षेत्र, नरवाल, सैनिक कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश समेत अन्य इलाकों में पेयजल किल्लत रही। विभाग को टैंकरों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ी। एक्सईएन आरके महाजन ने बताया कि समस्या का हल किया जा रहा है। बिजली न होने से पेयजल किल्लत गहरा गई है।