फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर व्यक्ति को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रास्ते पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। व्यक्ति ने क्षेत्र के अन्य लोगों को रास्ता देने के बदले में लोगों से तीन लाख भी ले लिए, लेकिन कब्जा नहीं हटाया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड-67 के लोअर मुट्ठी गणेश विहार इलाके में कालिदास पुत्र काका राम निवासी धर्माल ने अवैध कब्जा कर रखा था। क्षेत्र निवासी पृथ्वराज सिंह, चमेल सिंह और सुनीत सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर काली दास ने कब्जा किया हुआ है, वह उसके नाम पर नहीं है। राजस्व रिकॉर्ड में जमीन को साफ तौर पर सार्वजनिक इस्तेमाल वाला रास्ता बताया गया है, जो आगे रहने वाले 15 परिवारों के लिए मुख्य आवाजाही का विकल्प है। उन्होंने कालिदास को जमीन से कब्जा हटाने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे, लेकिन उसने रास्ते से कब्जा नहीं हटाया। इसको लेकर हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर कोर्ट ने सटे ऑर्डर जारी कर दिया था। काली दास ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए रास्ते पर कब्जा जमाए रखा। इस पर स्थानीय निवासियों ने दोमाना पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने काली दास को हिरासत में ले लिया है। बाद में पुलिस ने काली दास को कोर्ट के अगले आदेश तक जमीन पर किसी प्रकार की गतिविधि को अंजाम न देने की हिदायत देकर रिहा कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें