शिविर में जानकारी लेते किसान। संवाद
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कृषि विभाग ने सुचेतगढ़ की कलोएं पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता कैंप का आयोजन किया। इसमें किसानों को सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
सरपंच ओंकार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री फसल निधि योजना के साथ किसानों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी मुहैया करवाई गई। सिंह ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के मकसद से पंचायत में कैंप का आयोजन करवाया गया। इसमें किसानों को सरकार द्वारा सब्सिडी पर मिलने वाले कृषि उपकरणों सहित फसलों की बेहतर पैदावार के बारे में जागरूक किया गया। सरपंच ने कहा कि समय-समय पर पंचायत में इस तरह के कैंपों का आयोजन किया जाता है। जिससे की सभी योजनाओं का लाभ उठा सकें। कृषि विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों और ग्रामीणों को बताया गया।