फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देसी घी के सैंपल फेल, ब्रांड बैच नंबरों के आधार पर ब्रिकी पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने जम्मू संभाग में दिवाली पर भरे थे सैंपल
विज्ञापन

तीन कंपनियों-डेयरी के घी के सैंपल हुए हैं फेल, टीमों ने जब्त किया देसी घी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने देसी घी के सैंपल फेल होने पर तीन घी कंपनियों-डेयरी में बने उत्पादों के बैच नंबरों के आधार पर बिक्री पर रोक लगा दी है। टीमों ने जम्मू संभाग में दिवाली पर श्री गोधन देसी घी, ईजी डेयरी काऊ घी और एमएफपी 56 भोग ए2 देसी घी समेत कई देसी घी ब्रांड के सैंपल भरे थे। जांच में सैंपल फेल हो गए हैं। अब ब्रांड के बैच नंबर के आधार पर ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। विक्रेताओं को इन उत्पादों को तुरंत बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं।
विभाग के अनुसार श्री गोधन देसी घी ब्रांड एमएस श्री श्याम डेयरी और फूड प्रोडक्ट अस्पताल खानपुर जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की ओर से बनाया गया है। ब्रांड का बैच नंबर 06 जून 2025 में बाजार में आया था। इसमें रिफाइड तेल की उपलब्धता पाई गई। इसी तरह ईजी डेयरी काउ घी ब्रांड के बैच नंबर पीटीसी 1016 की ब्रिकी रोकी गई है। इसे एमएस प्रथम ट्रेडिंग कंपनी भवानी खेरा रोड नजदीक एचपी गैस एजेंसी गोदाम भिवानी (हरियाणा) ने तैयार किया है। एमएफपी 56 भोग ए 2 देसी घी के बैच नंबर-7 की ब्रिकी पर रोक लगाई गई है। घी को एमएस महादेव फूड प्रोडक्ट प्लाट नंबर 219 सेक्टर 27-28 हिसार ने बनाया है।
विज्ञापन

एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रदेश में देसी घी नहीं रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल हुआ है। लैब से आई रिपोर्ट से भी इसका खुलासा हुआ है। तमाम देसी घी हरियाणा राज्य में अलग-अलग डेयरी और कंपनियों की ओर से बनाया गया है। अब सैंपल फेल होने के बाद कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। कोर्ट के माध्यम से सजा और जुर्माना आरोप तय होने के बाद होगा।

-
रोज 10 टन घी की प्रदेश में हो रही आपूर्ति
जम्मू-कश्मीर में रोज 10 टन के करीब देसी घी की आपूर्ति होती है। बाहरी राज्यों से कुल डिमांड 14 टन कनक मंडी और वेयरहाउस से रहती है। तीन डेयरियों, कंपनियों के सैंपल फेल होने के बाद विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


तीन डेयरियों, कंपनियों के सैंपल फेल होने पर बैच नंबरों के आधार पर ब्रिकी पर रोक लगाई गई हैं। नोटिस जारी कर दिए गए हैं। कोर्ट में चालान पेश किए जाएंगे।
- मदन मंगोत्रा, डिप्टी डायरेक्टर, ड्रग्स एंड फूड एडमिनिस्ट्रेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें