फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भीड़ ने जेसीबी से गिराया आरोपी का घर 200 मीटर दूर खड़ी देखती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सौ मीटर दूर खड़ी रही पुलिस व प्रशासन, लोगों ने बाॅर्डर मार्ग पर पहुंचकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

जम्मू, सांबा, कठुआ से हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोग आरोपी के गांव पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला सांबा के रामगढ़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले आरोपी के खिलाफ लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने उसके दो मंजिला मकान को जेसीबी से ढह दिया। उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासन व पुलिस की टीम 200 मीटर की दूर खड़ी रही और लोगों के गुस्से के आगे कुछ नहीं कर पाई।
रामगढ़ के गांव कोलपुर में बुधवार को आरोपी मंजीत सिंह के खिलाफ आक्रोशित भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर था। भीड़ ने जेसीबी मशीनें मंगवाई और देखते ही देखते मकान को जमींदोज कर दिया। आक्रोशित भीड़ के आगे पुलिस व प्रशासन पूरी तरह बेबस दिखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद जम्मू, सांबा, कठुआ से हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोग उसके गांव में पहुंच गए। कोई हाथ में माचिस लिए तो कोई जेसीबी लेकर आरोपी का घर तोड़ने को आतुर था। पुलिस व प्रशासन को जब तक इसकी भनक लगती तब तक आक्रोशित भीड़ ने कुछ ही मिनटों में आरोपी का घर तोड़ दिया। देखते ही देखते दो मंजिला आलीशान मकान मिट्टी के ढेर में बदल गया। घटनास्थल पर माहौल ऐसा था कि पुलिस व प्रशासन इसमें कुछ नहीं कर पाया। आक्रोशित भीड़ ने बाॅर्डर मार्ग पर पहुंचकर उसे बंद करके जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य स्वर्ण सिंह ने कहा कि ऐसा व्यक्ति सिख समुदाय का गुनहगार है। उसकी सजा उसे मिलेगी। उसे गांव से भी बेदखल करना चाहिए। ऐसे लोगों का समाज में कोई स्थान नहीं है।
-
आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हर तरह से जांच की जा रही है। आरोपी का घर तोड़ने को लेकर हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है।
आईजी जम्मू जोन, भीम सेन टूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें