फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे उप चुनाव आयुक्त

Thu, 13 Nov 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी बुधवार को कश्मीर घाटी के छह और जम्मू के एक जिला चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रूबरू हुए और पहले व दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मुख्य चुनाव अधिकारी (जेएंडके) उमंग नरूला भी थे।
विज्ञापन


जुत्शी रियासत के दो दिवसीय दौरे के तहत बुधवार को यहां पहुंचे। लेह, कारगिल, गांदरबल, बांडीपोरा, कुपवाड़ा, कुलगाम और पुंछ में सफल चुनाव संचालन के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने तमाम डीईओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर तय किए गए पैरा मीटर के आधार पर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अवाम की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


उप चुनाव आयुक्त ने सातों जिलों में चुनाव के लिए किए गए इंतजाम पर संतोष जताया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आपसी तालमेल से प्रयास करने को कहा। सीईओ नरूला ने भी जुत्शी को शांतिपूर्ण व सफल चुनाव करवाने के लिए तमाम चुनौतियों के निपटारे के लिए उठाए कदमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कठिन और दुर्गम क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों के लिए आवश्यक रणनीति बनाई गई है। इस दौरान उन्होंने चुनाव से जुड़ी एक वेबसाइट लांच करने के अलावा डेमोक्रेसी एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें