उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कश्मीर के बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा हैं कि वह खराब मौसम से क्षतिग्रस्त हुए बिजली ढांचे की बहाली जल्द सुनिश्चित करें। वहीं लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने भारी बारिश से कश्मीर में सड़कों व पुलों को पहुंचे नुकसान का जायजा लिया।
उपमुख्यमंत्री ने श्रीनगर में अधिकारियों की बैठक में बिजली ढांचे को पहुंचे नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह प्रभावित इलाकों में बिजली बहाली जल्द सुनिश्चित करें। उन्होंने स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूप स्थापित करने की भी हिदायत जारी की।
उपमुख्यमंत्री ने श्रीनगर शहर के विभिन्न इलाकों का भी दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को जल भराव वाले इलाकों से पानी को जल्द निकालने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा अतिरिक्त पंपों का प्रयोग भी किया जाए।