फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपमुख्यमंत्री ने जम्मू पॉलिटेक्निक कॉलेज का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज जम्मू का दौरा कर संस्थान के कामकाज की समीक्षा की। उनके साथ कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य मौजूद रहे। कॉलेज परिसर के दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न संकायों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को प्रदान की जा रही कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं को विभिन्न कौशल प्रदान करने समग्र कार्यक्रम शुरू किया है। सुरिंदर चौधरी ने कहा कि यह उन्हें तकनीकी रूप से कुशल बनाएंगे। वे उद्यमशीलता कौशल सीख सकें और अपनी आय सृजन इकाइयां शुरू कर सकें। उपमुख्यमंत्री ने कॉलेज प्रशासन को छात्रों को सभी अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें