उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने की अपील करते हुए शिक्षकों को समय की जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया करवाने पर जोर दिया है।
गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर में बुधवार को 35वीं मंडल स्तर की जवाहर लाल नेहरू साइंस, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी के समापन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृषि और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व क्रांति आई है और यह सब विश्व स्तर पर वैज्ञानिक सोच की देन है।
उन्होंने इस अवसर पर आयोजकों की सराहना करते हुए इस तरह की प्रदर्शनियों को आयोजित करते रहने की जरूरत दर्शाई। प्रदर्शनी के दौरान जम्मू डिवीजन के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से 55 माडल प्रदर्शित किए गए थे।