उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट भी गुणवत्ता युक्त सेवाएं लोगों को मुहैया करवाए। डाक बंगलो बारामुला में पीडीडी-हाउसिंग एंड अर्बन लोकल बॉडिज की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को हर योजना का लाभ मिलना चाहिए।
इसके अलावा कार्यालयों में भी लोगों के काम को अधिकारी तुरंत करवाएं। उन्होंने जिले के राशन कार्ड धारकों के बारे में भी जानकारी ली। बिजली कनेक्शन भी राशन कार्ड पर देने को कहा, ताकि गैर कानूनी कनेक्शनों को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी कनेक्शनों की अधिकारी पहचान करें।
उन्होंने सभी विभागों को काम समय पर पूरा करने के लिए कहा। सप्ताह में कार्यों की प्रगति जांचने पर भी जोर दिया। साथ ही रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में हर घर को बिजली मुहैया करवाई है। बैठक में एमएलए बारामुला जावेद हुसैन बेग, उपायुक्त, सचिव, चीफ इंजीनियर, एडीसी और अन्य मौजूद रहे।