फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां-कांग्रेस के खिलाफ करेंगे डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे सर्जन

Wed, 13 Aug 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में मंगलवार को अपनी मांगों को दोहराने के लिए डेंटल सर्जन एसोसिएशन ने नागरिक सचिवालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। काफी संख्या में एकत्रित हुए डाक्टरों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की सरकार से गुहार लगाई। रोष प्रकट करते हुए उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान बात करते हुए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा. आसिफ अली खान के अनुसार उनके धरने का उद्देश्य यह है कि सरकार उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द उनका मामला सुलझाए। उनके अनुसार राज्य में 1300 बेरोजगार डेंटल सर्जन हैं और हर वर्ष 300 डेंटल ग्रेजुएट भी शामिल होते हैं

जो काफी चिंताजनक आंकड़ा है। आसिफ का कहना है की आखिरी नियुक्ति पीएससी ने 2008 में की थी जिसके बाद से कोई भी नियुक्ति नहीं हुई है। वह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और स्वास्थ्य मंत्री ताज मोहियुदीन से भी मिले, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे हैं। काम किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि उन्हें पीएससी या एनएचआरएम के तहत नौकरियां पदान की जाएं। सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें आचार संहिता लागू होने से पूर्व पूरी नहीं की गई तो वह  राज्य के उन इलाकों में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के खिलाफ डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे, जहां से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और स्वास्थ्य मंत्री ताज मोहियुदीन चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

  प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस ने बल का प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को नागरिक सचिवालय के आगे से तितर-बितर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें