फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अच्छे दिन दिखाकर रेल किराया बढ़ाया : दीपेंद्र

Wed, 13 Aug 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हुआ। मुख्यातिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन


सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भी मौजूद रहे। सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह एनएसयूआई में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई थी। लेकिन महंगाई पर काबू नहीं कर सकी।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 10 सालों में रेल किराए में बढ़ोतरी नहीं की। भाजपा ने सत्ता में आते ही जनता को रेल किराया बढ़ोतरी का तोहफा दिया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपरीत हवा चल रही थी, लेकिन विस चुनावों में हवा की इस दिशा को बदलना होगा। इसलिए विस चुनाव में लोग गलती नहीं करेंगे।

छात्र संघ चुनावों पर दीपेंद्र ने कहा कि पिछली सरकारों छात्रों को गुंडागर्दी के प्रति प्रेरित किया। पिछले कुछ वर्षों में व्यवस्था बदली है और छात्र संघ चुनावों की मांग उठने लगी है।

प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सोशल मीडिया का सबसे अधिक इस्तेमाल युवा करते हैं। इसलिए युवाओं को कांग्रेस की नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार करना चाहिए।
विज्ञापन


मौके पर विधायक अनिल धंतौड़ी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि मैहला, मेवा सिंह, विशाल सिंगला सहित अन्य एनएसयूआई सदस्य मौजूद थे। सम्मेलन में शामिल लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिला और अव्यवस्थाओं का आलम रहा। जहां एक ओर कुर्सियां खाली नजर आईं, वहीं कुछ युवा खाली कुर्सियों पर टांगे रखकर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें