फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौ दिन में रोजाना सौ से अधिक मामले आ रहे, अब 119 केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डेंगू का डंक जानलेवा होता जा रहा है। वीरवार को कठुआ (मूल निवासी बिहार, पाखड़ी जिला पन्ना) के 20 वर्षीय श्रमिक तेजपाल प्रताप की मौत हो गई थी। जीएमसी कठुआ से उसे 10 अक्तूबर को जीएमसी जम्मू में रेफर किया था। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें तीन उधमपुर के हैं। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश में 119 लोग डेंगू से पीड़ित मिले। 66 मामले जिला जम्मू से आए हैं, जिससे आंकड़ा 2234 पहुंच गया।
विज्ञापन

प्रदेश में 3272 मामले मिल चुके हैं, जिसमें जिला जम्मू से 70 प्रतिशत हैं। सांबा में 6, कठुआ में 11, उधमपुर में 26, रियासी में 4, पुंछ में 2, डोडा में 3 और रामबन में 1 मामला मिला। लगातार डेंगू के मिल रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अभियानों की पोल खोल दी है। नौ दिन की बात करें तो 1007 मामले मिल चुके हैं, यानी रोजाना सौ से अधिक केस आ रहे हैं। शहर के लगभग इलाके डेंगू से प्रभावित हैं। जम्मू के बाद जिला उधमपुर अधिक प्रभावित है। यहां 348 मामले मिल चुके हैं। अनाधिकारिक तौर पर रोजाना सैकड़ों लोग डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर आंकड़ा कहीं अधिक है। लोग जांच करवाने के बाद सीधे दूसरे राज्यों या निजी अस्पतालों का रुख भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कब कितने केस
5 अक्तूबर 103
6 अक्तूबर 87
7 अक्तूबर 173
8 अक्तूबर 45
9 अक्तूबर 93
10 अक्तूबर 122
11 अक्तूबर 120
12 अक्तूबर 145
13 अक्तूबर 119
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें