फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदलने के साथ ही डेंगू के मामलों में हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मौसम में हो रही तबदीली के साथ ही डेंगू के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल में हर रोज आठ से नौ मामले सामने आने से लोगों में भी भय बनता जा रहा है। इन दिनों बुखार, जुकाम व खांसी के लक्षण आम देखे जा रहे हैं। सावधानी नहीं बरतने से मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक 99 मामले सामने आए हैं, जिनके टेस्ट पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात डॉ. भारत भूषण के अनुसार बुखार व खांसी के लक्षण देखे जाने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें व अपने टेस्ट कराएं जिला अस्पताल में भी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। उनके अनुसार शरीर में दर्द, बुखार, खांसी होने पर जांच कराएं व टेस्ट कराएं। इसमें लापरवाही न बरतें, पहले तीन चार दिन बुखार तेज रहता है। उसके बाद बुखार के उपरांत डेगुं की शिकायत होती है। ऐसे में बुखार टूटने को हलके में न लें, डॉक्टर के पास जाकर जांच कराएं। उनके अनुसार किडनी, शुगर व अधिक आयु वालों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। घबराने की जरूरत नहीं है। डेंगू का उपचार भी है। फिर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें