फास्ट डेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन
- फोटो : FILE PHOTO
रेलयात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने बडगाम-बारामुला व बारामुला-बनिहाल के बीच सप्ताह में 6 दिन फास्ट डेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल भवन से नई ट्रेन को रिमोट से वीरवार को हरी झंडी दिखाएंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 47617 बडगाम-बारामुला डीईएमयू ट्रेन 7 मई से बडगाम स्टेशन से दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी और शाम 4.20 बजे बारामुला पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 74618 बारामुला-बडगाम डीईएमयू शनिवार छोड़कर बारामुला स्टेशन से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी व उसी दिन पूर्वाह्न 11.30 बजे बडगाम पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन मजहोम, पट्टन, हमरे और सोपोर स्टेशनों पर रुकेगी ।
एक अन्य ट्रेन 74619 बनिहाल-बारामुला के बीच सप्ताह में 6 दिन शनिवार को छोड़कर चलेगी। 6 मई से यह ट्रेन बनिहाल रेलवे स्टेशन से सुबह 7.40 बजे चलेेगी व सुबह 10.20 बजे बारामुला पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 74620 बारामुला-बनिहाल शुक्रवार छोड़कर प्रतिदन 5 मई से बारामुला स्टेशन से शाम 4.35 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 6.55 बजे बनिहाल पहुंचेगी। यह ट्रेन काजीगुंड, अनंतनाग, श्रीनगर, बडगाम, मजहोम, पट्टन, हमरे एवं सोपोर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।