फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निजीकरण, ठेकेदारी प्रथा के विरोध में रेलवे कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी फोटो रेलवे कर्मचारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा लागू करने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। जम्मू रेलवे स्टेशन पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन

कर्मियों ने स्वराज एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर आने तक प्रदर्शन किया, क्योंकि स्वराज एक्सप्रेस में रेलवे प्रशासन ने निजी कर्मियों की तैनाती की है। हालांकि कर्मचारियों के लगातार प्रदर्शन के बाद रेल प्रशासन ने उनके साथ बैठक की। बैठक में बताया कि वीरवार को फिरोजपुर मंडल कार्यालय में बैठक होगी। इसमें रेलवे प्रशासन के अधिकारियों के साथ यूनियन के प्रधान भी रहेंगे। बुधवार को यूनियन सदस्यों ने फिरोजपुर मंडल की नीतियों का विरोध किया। इससे पहले मंगलवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर मंडल प्रबंधक का घेराव भी किया गया था। प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष कॉम शैम्बर सिंह ने बताया कि ऐसा प्रदर्शन पूरे मंडल में हर शाखाओं में हो रहा है। मंडल रेल प्रबंधक निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा को लागू कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें