जम्मू। सुंदरबनी से जम्मू आई बस में एक व्यक्ति मृत मिला है। उसकी पहचान सुनील दत्त (51) निवासी राजोरी सिहोट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुनील दत्त सुंदरबनी से आया था। बस स्टैंड पर बस पहुंचने के बाद सभी यात्री उतर गए, लेकिन सुनील दत्त वहीं पड़ा रहा। बस कंडेक्टर ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो गिर पड़ा। इसके बाद बस स्टैंड पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को जीएमसी पहुंचाया, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा है। वहीं मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया है। ब्यूरो