फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाहरी राज्यों में छात्रों की सुरक्षा की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के लाल चौक में प्रदर्शन कर बाहरी राज्यों में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा की मांग की। एनएसयूआई के जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष अजय लखोत्रा ने कहा कि पहलगाम हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और जो इस हमले में मारे गए उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद से कश्मीर के उन छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है जो बाहरी राज्यों में पढ़ रहे हैं। उनका इसमें क्या कसूर है। उनको तंग किया जा रहा है रह, उनपर हमले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन दहशतगर्दों में जिन्होंने पहलगाम में हमला किया और उनमें जो हमारी बहनों और भाइयों पर बाहरी राज्यों में हमला कर रहे हैं उनमें क्या अंतर है। हम चाहते हैं हमारे इन छात्रों के सुरक्षा दी जाए और आज हम उनके साथ एकजुटना व्यक्त करने के लिए खड़े हुए हैं। हमने अपनी हेल्पलाइन जारी की है और यह संदेश देना चाहते हैं कि एनएसयूआई आपके साथ है। बता दें कि एनएसयूआई अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस मुख्यालय से लाल चौक घंटाघर तक एक मार्च निकाला गया। इस दौरान, कश्मीरी स्टूडेंट को निशाना बनाना बंद करो , कश्मीरी स्टूडेंट्स पर हमले करना बंद करो, कश्मीरी स्टूडेंट्स को सुरक्षा दो के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें