फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घर से बाहर बुलाकर युवक पर हथियार से हमला

Tue, 15 Jul 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बन सुलतान गांव का मामला, मां-बेटा जीएमसी जम्मू में उपचाराधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। बन सुलतान गांव में रविवार रात करीब तीन बजे एक युवक को घर से बाहर बुलाकर हथियार से हमला किया गया। बीचबचाव करने पर आरोपी ने युवक की मां पर भी हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। हमले करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बन सुलतान गांव निवासी आरोपी रोशन लाल ने रोहित कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी बन सुल्तान को देर रात घर के बाहर बुलाया। आरोप है कि रोहित कुमार के घर से बाहर आते ही रोशन लाल ने उस पर हथियार से हमला कर दिया। जब रोहित की मां सुनीता ने बीचबचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके की तरफ दौड़े। हालांकि आरोपी रोशन तब तक भाग गया था। इसकी मीरां साहिब पुलिस थाने में जानकारी दी गई। पुलिस ने घायलों को उपजिला आरएस पुरा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी क तलाश शुरू कर दी हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें