फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़

Sat, 04 Jun 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
विज्ञापन
hospital - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आरएस पुरा कस्बे के उपजिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत होने से गुस्साए परिवार के सदस्योें ने जमकर तोड़फोड़ की। मामले में अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार गांव जस्सौर के अनूप कुमार शर्मा(57) को वीरवार शाम को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर परिवार के सदस्य भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने डाक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। बाद में आरएस पुरा उपजिला अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया।

इस बीच तोड़फोड़ कर रहे लोग मृतक का शव लेकर चले गए। वहीं तोड़फोड़ कर रहे लोगों का कहना था कि अस्पताल में जरूरी उपकरण और सुविधा समय पर उपलब्ध नहीं होने की वजह से मरीज की जान गई।
विज्ञापन


 उनका कहना था कि उपजिला अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं होने पर मरीज को मेडिकल कालेज रेफर किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके लिए आरएस पुरा उपजिला अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें